{"_id":"5a59067c4f1c1bf2408b484e","slug":"21515783804-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना न देकर प्रधानाचार्या ने सपा नेता से मांगा भारतीयता का प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना न देकर प्रधानाचार्या ने सपा नेता से मांगा भारतीयता का प्रमाण पत्र
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद । राज्य सूचना आयुक्त ने नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या को तलब किया है। दरअसल सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सपा नेता की ओर से मांगी गईं सूचनाएं देने के बजाए जनसूचना अधिकारी/प्रधानाचार्या ने उनसे स्वयं के भारतीय होने का प्रमाण पत्र मांग लिया था।
वरिष्ठ सपा नेता सतविंदर सिंह पोप ने नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत छह सूचनाएं मांगी थीं। सूचना देने के बदले प्रधानाचार्या ने सपा नेता को पत्र भेजा। जिसमें उल्टे उनसे ही जानकारियां मांग ली गईं। प्रधानाचार्या ने उनसे उनके भारतीय नागरिक होने संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा। इतना ही नहीं उनके समक्ष यह शर्त रखी गई कि सभी छह बिंदुओं पर सूचनाएं देने के बाद उनका दुरुपयोग नहीं होगा और उनकी गोपनीयता भंग नहीं होगी। सपा की ओर से इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश सूचना आयोग से की गई। जिस पर राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या को 17 जनवरी को तलब किया है।