फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीएम

लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीएम

Tue, 09 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीएम
बिजनौर । डीएम जगतराज ने गांव पेद्दा में मिशन इंद्रधनुष योजना के द्वितीय चरण का बच्चों को दवाई पिलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने सभी बच्चों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बच्चों व महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल को अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे कैंप आयोजित करने और टीकाकरण से रह गए बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए। जिला मलेरिया अधिकारी ब्रजभूषण आदि मौजूद रहे। विकास भवन में समीक्षा बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार को राशन कार्ड समय से आधार नंबर से लिंक करने और गांव, शहर में कैंप लगाकर पात्र परिवारों के राशन कार्ड बनवाने के के निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में लगातार कार्य में प्रगति कम होने और बजट के सापेक्ष मात्र 39 प्रतिशत व्यय होने पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी जारी करने के सीएमओ को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिन विभागों की ओर से लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूरा नहीं किया जा रहा उनके अधिकारियों के खिलाफ़ कार्रवाई करते हुए शासन को लिखा जाएगा। बेसिक शिक्षा, पौष्टिक आहार योजना, स्वास्थ्य विभाग के तहत विभागीय निर्माण के अपूर्ण कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों को भुगतान, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना, नियमित टीकाकरण योजना, परिवार नियोजन योजना, लोनिवि में 50 लाख से अधिक लागत की सड़क निर्माण में पूर्ण परियोजनाओं की प्रगति सकी बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed