{"_id":"5a4d24544f1c1b9b518b4ca4","slug":"21515005012-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन एसडीएम ने ली सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन एसडीएम ने ली सुध
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए
जलीलपुर। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गांव खानपुर खादर में आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। शाम को आंदोलन स्थल पहुंचकर एसडीएम ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया मगर वार्ता बेनतीजा रही।
गांव खानपुर खादर के बाजार में सोमवार से किसान नेता रवींद्र त्यागी उर्फ कालू टिकैत, गजनफर अली जन समस्याओं के समाधान के लिए आमरण अनशन पर बैठे हैं। बुधवार को अनशन के तीसरे दिन शाम को एसडीएम चांदपुर शिशिर कुमार ने अनशनस्थल पर पहुंचकर दोनों को समझाने का प्रयास किया। मगर बिना किसी कार्रवाई के आंदोलनकारी हटने को तैयार नहीं हैं। कालू टिकैत ने बताया पहले भी कई बार आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराए गए हैं, मगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। अबकी बार बिना किसी ठोस कार्रवाई के आंदोलन नहीं रोका जाएगा। गजनफर अली ने भी अपना जनाजा दिखाकर कहा बिना मांगे मनवाए हम हटने वाले नहीं हैं। एसडीएम चांदपुर शिशिर कुमार ने बताया आंदोलनकारियों से मांग पत्र लेकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। आंदोलनकारियों को समझाने की कोशिश की गई। सर्दी को देखते हुए देखभाल के लिए चिकित्सकों व राजस्वकर्मियों की टीम की ड्यूटी लगाई गई है।