{"_id":"5a43e2624f1c1bd0408bf4c7","slug":"21514398306-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा कटान की समस्या से जूझ रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा कटान की समस्या से जूझ रहे किसान
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा के कटान से दिलाई जाए निजात
नांगलसोती (बिजनौर)। गंगा कटान की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन का निर्णय लिया।
गांव गौसपुर के ग्रामीण पिछले पांच-छह वर्षों से गंगा कटान की समस्या से जूझ रहे हैं। कई ग्रामीणों की खेती की जमीन गंगा में समा चुकी है। कई किसान भूमिहीन हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से कटान रोकने की मांग की, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। बुधवार को ग्राम प्रधान मुन्नू, विपिन, विरेंद्र, अवनीश, रामप्रसाद, नौबहार, ऋषिपाल, फूल सिंह, तिलकराम आदि ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। डीएम के न मिलने पर ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि डीएम ने वर्षाकाल में गांव का दौरा कर गंगा कटान से सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक भी कोई बचाव कार्य नहीं किए गए।