फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तिसोतरा के ग्रामीणों ने सांसद को भेजा पत्र

तिसोतरा के ग्रामीणों ने सांसद को भेजा पत्र

Mon, 18 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
तिसोतरा के ग्रामीणों ने सांसद को भेजा पत्र
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर मनमानी का लगाया आरोप
विज्ञापन

नजीबाबाद । तिसोतरा के ग्रामीणों ने सांसद द्वारा गोद लिए गांव में विद्युत निगम द्वारा कराए जा रहे कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है।
तिसोतरा निवासी विरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, अरविंद कुमार, मंजीत सिंह, ब्रजपाल ढाका, हुकम सिंह, एचसी गुप्ता, नौबहार सिंह, बीएस तोमर, राहुल सिंह, अशोक कुमार सहित अनेक ग्रामीणों की ओर से सांसद डॉ. यशवंत सिंह को शिकायत भेजी गई है। ग्रामीणों के सांसद को अवगत कराया कि उनके द्वारा गोद लिए गांव तिसोतरा में विद्युत विभाग ने केबिल डालने का काम कर रहा है। आरोप है कि विद्युत विभाग ने गांव में लगे ट्रांसफार्मरों से उनकी क्षमता के अनुसार विद्युत कनेक्शन नहीं दिए हैं। जिससे कुछ ट्रांसफार्मर ओवर लोड हो रहें हैं तो कुछ पर नाममात्र कनेक्शन हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक ट्रांसफार्मर पर 100 से 135 कनेक्शन जोड़े गए हैं। जबकि अन्य ट्रांसफार्मर से काफी कम कनेक्शन दिए गए हैं।

ग्रामीणों ने सांसद को लिखे पत्र में विद्युत विभाग और ठेकेदार की मनमानी से गांव में विद्युत संकट में सुधार की संभावना कम होने पर चिंता व्यक्त की। ग्रामीणों ने सांसद से विद्युत विभाग द्वारा सांसद निधि से कराए जा रहे कार्य का भुगतान रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed