{"_id":"5a340ca24f1c1b156b8bc7e1","slug":"21513360546-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मियों ने सात माह से मानदेय न मिलने पर उपकेंद्र पर ताला लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मियों ने सात माह से मानदेय न मिलने पर उपकेंद्र पर ताला लगाया
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
रेहड़। विद्युत संविदा कर्मियों ने कई माह से मानदेय न मिलने से खिन्न होकर विद्युत उपकेंद्र मानियावाला पर ताला जड़ दिया। आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारियों की अनदेखी की वजह से उनका सात माह का मानदेय नहीं मिला है।
शुक्रवार को संविदा कर्मियों ने विद्युत उपकेंद्र मानियावाला पर तालाबंदी कर जेई को एक्सईएन से संबोधित ज्ञापन सौंपा। संविदा कर्मियों का आरोप है कि पिछले सात माह से बिना मानदेय के काम कर रहे हैं। तब से अब तक एक माह का भी मानदेय नहीं मिला है। निगम के अधिकारियों को मानदेय के संबंध में कई बार अवगत कराया, लेकिन मानदेय नहीं दिया गया। मानदेय नहीं मिलने की वजह से आर्थिक संकट गहरा गया है। बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि मानियावाला उपकेंद्र पर दस संविदा कर्मी है।मानदेय न मिलने की वजह से सभी परेशान हैं। उन्होंने चेताया यदि जल्द ही मानदेय नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। धरने पर मयंक, दीपक, जगरूप, इस्लामुद्दीन, मुकेश, अंकित रहे। उधर, जेई चेतराम सिंह का कहना है की इस संबंध में ठेकेदार से बात करने का प्रयास किया जा रहा है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।