फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सघन मिशन इंद्रधनुष संगोष्ठी

सघन मिशन इंद्रधनुष संगोष्ठी

Sat, 09 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सघन मिशन इंद्रधनुष संगोष्ठी
नजीबाबाद। एडीएम प्रशासन ने सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मियों को शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से ड्वाकरा हॉल में सघन मिशन इंद्रधनुष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एडीएम प्रशासन मदन सिंह गबरियाल ने कहा कि सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम में उदासीन परिवारों को समझाकर राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करना है। उन्होंने इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, आंगनबाड़ी, शिक्षा विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से किसी प्रकार की कोताही न बरतने को कहा।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.पीआर नायर ने सभी एएनएम को क्षेत्र में माता बैठक, कम्युनिटी बैठक कराने तथा आशाओं से टीकाकरण में विशेष सहयोग करके उदासीन परिवारों तक टीकाकरण का लाभ पहुंचाने को कहा। पीएचसी प्रभारी डॉ.संदीप कुमार, डॉ.सुशील कुमार, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी ने प्रशासनिक प्रयासों के साथ सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की सफलता के लिए जन सहभागिता को भी सक्रिय करने की सलाह दी। बैठक में डॉ.जेपी सिंह, डॉ.संजय वर्मा, डॉ.एके राय, बीएमसी तिलक राज चांदना, शहाना परवीन, अतुल कुमार, किरन गुप्ता, मो.सालिम, रेखा अंबेडकर, मंणि पांडेय, पूनम त्रिपाठी, नवनीत आर्य, अशोक शर्मा, राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed