फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसान पाठशालाओं में नहीं आ रहे हैं किसान

किसान पाठशालाओं में नहीं आ रहे हैं किसान

Thu, 07 Dec 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
किसान पाठशालाओं में नहीं आ रहे हैं किसान
किसान पाठशालाओं में नहीं आ रहे किसान
विज्ञापन

बिजनौर। किसान पाठशालाओं में किसान नहीं आ रहे। कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों को गांव-गांव जाकर पाठशालाओं में आने के लिए प्रेरित करने का भी किसानों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। किसानों का कहना है कि शासन की योजनाओं का केवल क्लास रूम की तरह बखान करने से कोई फायदा होने वाला नहीं है, योजनाआें का क्रियान्वयन भी होना चाहिए।
शासन की योजनाओं की जानकारी देने के लिए पांच दिसंबर से जिले में किसान पाठशालाएं चल रही हैं। पहले चरण में 130 ग्राम पंचायतों का प्रशिक्षण 09 दिसंबर तक है। किसान पाठशालाओं का समय शाम 03 बजे से 04 बजे तक है। ग्राम पंचायतों से मिल रही जानकारी के अनुसार पाठशालाओं में किसान नाम मात्र को आ रहे हैं। किसानों रामकुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, हरवीर, रशीद, टेकचंद आदि का पाठशालाओं में नहीं आने के बारे में कहना है कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक गेहूं बोया जाना है।
विज्ञापन

इस समय किसान गन्ना काटने में लगा है। जिससे अधिक रकबे में खेत खाली करके गेहूं की बुवाई कर सके। शरदकालीन गन्ने की बुवाई भी हो रही है। शासन ने किसान पाठशालाओं का समय शाम तीन बजे से चार बजे तक रखा है। यह समय किसानों के काम को देखते हुए कतई उपयुक्त नहीं है। किसान खेतों में काम करके देर शाम तक घर लौटता है। पाठशालाओं में योजनाओं की जानकारी देने के नाम पर महज क्लासरूम की तरह किताबी ज्ञान दिया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र के मुताबिक किसान पाठशालाएं सुव्यवस्थित चल रही है। किसानी काम की अधिकता को देखते हुए पाठशालाओं में उपस्थिति थोड़ी कम जरूर है। कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को पाठशालाओं में आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed