फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीएम के आदेश पर मार्ग की जमीन को कब्जामुक्त कराने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पैमादश में उलझी

डीएम के आदेश पर मार्ग की जमीन को कब्जामुक्त कराने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पैमादश में उलझी

Fri, 01 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर मार्ग की जमीन को कब्जामुक्त कराने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पैमादश में उलझी
कासमपुरगढ़ी। डीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की ओर से ग्राम सीरबासुचंद स्थित कब्रिस्तान को जाने वाले मार्ग पर अभिलेखों के अनुरूप कब्जामुक्त नहीं होने से कमेटी के लोगों में असंतोष है। कमेटी के लोगों ने मार्ग को मानक अनुरूप में कब्जामुक्त कराने की मांग की है। शिकायत पर पहुंची टीम ने मार्ग की पैमाइश कराई, पर पैमाइश ठीक प्रकार से न होने से मामला उलझ गया है।
विज्ञापन

कब्रिस्तान के अध्यक्ष मो. अशरफ आदि ने डीएम से शिकायत की थी कि कब्रिस्तान को जाने वाले मार्ग की चौड़ाई करीब 12 मीटर और लंबाई करीब 150 मीटर से ज्यादा है, लेकिन कई लोगों ने जमीन पर कब्जा कर मार्ग को संकीर्ण कर दिया है। डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को हलके के लेखपाल के साथ टीम गांव में गई। टीम में शामिल लेखपालों ने अभिलेखों के अनुसार मार्ग की पैमाइश की, पर पैमाइश ठीक प्रकार से न होने से मामला उलझ गया। लेखपाल आनंद सिंह का कहना है कि अभिलेखों के अनुसार मार्ग की चौड़ाई करीब 12 मीटर होनी चाहिए थी, लेकिन वर्तमान में करीब 10 फीट के आसपास है। अधिकांश रास्ते की जमीन पर कुछ लोगों से स्थायी निर्माण कर रखा है और कुछ से रास्ते की जमीन को खेतों में मिला रखा है। ग्रामीण मोहम्मद अशरफ़, ग्राम प्रधान कासमपुरगढ़ी हामिद हसन, सरफराज, शमसुलहई, सिराजुलहक, दिलशाद, आशिफ, ताहिर, बाबर ने राजस्व अभिलेखों के अनुसार मार्ग की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed