{"_id":"5a15d0fc4f1c1b9f678bd081","slug":"21511379196-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रभावित करने पर डीएम व एसपी ने दी सपा प्रत्याशी के पति को जेल भेजने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रभावित करने पर डीएम व एसपी ने दी सपा प्रत्याशी के पति को जेल भेजने की धमकी
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथ पर गड़बड़ी की सूचना पर मिर्दगान स्थित बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे थे डीएम व एसपी
फोटो
बिजनौर। एसपी व डीएम ने बूथ पर गड़बड़ी करने को लेकर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी के पति को जमकर हड़काया और जेल भेजने की चेतावनी भी दी। इसी बात को लेकर पहले कोतवाल व सपा प्रत्याशी के पति में नोकझोंक भी हो गई थी।
डीएम जगतराज व एसपी प्रभाकर चौधरी करीब सवा नौ बजे डीएम आवास से एक साथ बूथों के निरीक्षण के लिए निकले। डीएम व एसपी सबसे पहले जीजीआईसी स्थित बूथ पर पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। तभी एसपी के मोबाइल पर सूचना आई कि मोहल्ला मिर्दगान स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नगर पालिका के अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी रुखसाना परवीन का पति शमशाद अंसारी बूथ पर ही अपना प्रचार कर रहा है और मतदाताओं के हाथ पकड़कर अपने पक्ष में वोट डलवा रहा है।
सूचना मिलते ही एसपी व डीएम जीजीआईसी से निकले और पांच मिनट के भीतर की भारी पुलिस फोर्स के साथ मोहल्ला मिर्दगान स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर पहुंचे। पहले उन्होंने बूथों का निरीक्षण किया। उसके बाद बूथ से बाहर आते समय उनको सपा प्रत्याशी के पति गेट पर मिल गए। एसपी प्रभाकर चौधरी ने सपा प्रत्याशी के पति शमशाद अंसारी को खूब हड़काया। एसपी ने कोतवाल फतेह सिंह को निर्देश दिया कि अगर यह अपनी मतदान को प्रभावित करने की कोशिश करता है तो इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। इसके बाद डीएम व एसपी झालू नगर पंचायत के निरीक्षण के लिए निकल गए।