फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कुर्बानी के पशु गैर परंपरागत मार्ग से निकालने पर हिंदू समुदाय में उबाल

कुर्बानी के पशु गैर परंपरागत मार्ग से निकालने पर हिंदू समुदाय में उबाल

Sun, 03 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
कुर्बानी के पशु गैर परंपरागत मार्ग से निकालने पर हिंदू समुदाय में उबाल
रेहड़। गांव सादकपुर में बकरीद पर कुर्बानी के पशुओं को गैर परंपरागत मार्गों से ले जाने पर हिंदू समुदाय में पुलिस प्रशासन के खिलाफ उबाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नई परंपरा शुरू कर दी गई है, जबकि कुर्बानी के पशु बनैली नदी के रास्ते से होकर मानियावाला जाते रहे हैं।
विज्ञापन

गांव सादकपुर निवासी साजिद, रियासत, आबिद, इंतजार, अकबर, जाबिर, नवाब सलीम, नाजिम आदि ने बताया कि वह हर साल कुर्बानी के पशुओं को बनैली नदी के रास्ते से मानियावाला लेकर जाते हैं। मानियावाला में ही उनके पशुओं की कुर्बानी होती है, लेकिन इस बार तेज बारिश के चलते बनैली नदी उफान पर आ गई। बनैली नदी से कुर्बानी के पशुओं को लेकर गुजरना जोखिम भरा है। इसलिए वह इन पशुुुओं को मुख्य सड़क मार्ग से मानियावाला ले जाना चाहते थे। जब इसकी भनक गांव के दूसरे समुदाय के लोगों विरोध करते हुए उनके पशुओं को ले जाने से रोक दिया। दोपहर तक उनके पशुओं की कुर्बानी नहीं दी जा सकी। हिंदू समुदाय के विरोध के चलते मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सीओ विमल किशोर यादव मय फोर्स गांव में पहुंचे। विशेष समुदाय ने पुलिस प्रशासन के सामने को समस्या को रखा। पुलिस ने विरोध कर रहे हिंदू समुदाय के लोगों को समझा का समस्या का निदान कराने का प्रयास किया, लेकिन जब उनकी सहमति नहीं बनी तो ईद की महत्ता को समझाते हुए पुलिस प्रशासन ने कुर्बानी के इन पशुओं को छोटे हाथियों में भरवाकर गैर परंपरागत मार्ग से निकाल दिया। इससे हिंदू समुदाय के लोगों में और आक्रोश पैदा हो गया। गांव के नरेश, घासीराम, ग्राम प्रधान पूरन सिंह, गजेंद्र सिंह, मुहित गहलोत, राकेश चौहान, हरपाल, फूल सिंह, विमल, जीवन सिंह ने पुलिस प्रशासन के निर्णय पर हिंदू समुदाय की भावनाओं पर कुठारघात करने का आरोप लगाते हुए चेताया कि यदि कुर्बानी के बाद विशेष समुुदाय के लोग गैर परंपरागत मार्ग से मीट लेकर सादकपुर लाने का प्रयास किया तो विरोध होगा।
विज्ञापन


वादीगढ़ चौराहे पर फोर्स तैनात: सीओ
सीओ वीके यादव का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुर्बानी का मीट किसी भी हालत में गैर परंपरागत मार्ग से सादकपुर न जाने पाएं। इसके लिए वादीगढ़ में फोर्स तैनात कर दी गई है। विशेष समुदाय के लोगों को केवल परंपरागत मार्ग से मीट लाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्बानी के बाद मीट तो परंपरागत मार्ग से ही लाएंगे: एसडीएम
एसडीएम आजद भगत सिंह का कहना है कि विशेष समुदाय के लोगों को हिदायत दी गई है कि वे कुर्बानी के बाद मीट पहले की तरह से ही परंपरागत मार्ग से लेकर गांव में आएंगे। गैर परंपरागत मार्गों से मीट किसी भी दशा में सादकपुर नहीं लाने दिया जाएगा। एसडीएम का यह भी कहना है कि प्रशासन की ओर से बनैली के पानी को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन नदी का पानी कम न होने से दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed