{"_id":"595549e64f1c1b0d318b46e6","slug":"21498761702-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अभियोजन अधिकारी व जिला बार सचिव के विवाद का पटाक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अभियोजन अधिकारी व जिला बार सचिव के विवाद का पटाक्षेप
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक अभियोजन अधिकारी और बार सचिव के विवाद का पटाक्षेप
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के सचिव और सहायक अभियोजन अधिकारी में चल रहे विवाद का बृहस्पतिवार को प्रशासन की मध्यस्थता से पटाक्षेप हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया।
सहायक अभियोजन अधिकारी नीरज सिंह द्वारा जिला बार सचिव अजीत पंवार समेत तीन वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मंगलवार से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत थे। सचिव की ओर से भी सहायक अभियोजन अधिकारी नीरज सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत तहरीर दी गई थी। बृहस्पतिवार को इस मामले में डीएम के हस्तक्षेप के बाद एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, एसपी सिटी रामधारी चौरसिया, जेडी अभियोजन राजेश पांडे और जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान की मौजूदगी में दोनों पक्षों की वार्ता हुई। दोनों पक्षों ने इस विवाद को आपसी सौहार्द के साथ समाप्त करने का निर्णय लिया। वार्ता के दौरान बार की ओर से पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, संयुक्त सचिव मुकुल राठौड़, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अहसान अहमद अंसारी, सहायक अभियोजन अधिकारी नीरज सिंह और जिला बार सचिव अजीत पंवार, पूर्व सचिव नरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।