फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बारिश से राहत, जलभराव से आफत

बारिश से राहत, जलभराव से आफत

Fri, 30 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बारिश से राहत, जलभराव से आफत
नींदडू़ । रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जहां गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है, वहीं अपेक्षाकृत गहरे रास्तों में पानी भर जाने से लोगों को भारी आफत का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

बरसाती पानी की उचित निकासी के अभाव में कसीर चौक के बुद्ध बाजार व पीर फतेह अली शाह और गुली तालाब मोहल्ले के रास्तों में कई जगह पानी भर गया। इससे उन रास्तों से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शकील, नईम, सफदर व इस्लामुद्दीन आदि का कहना है कि जब तक गंदे और बरसाती पानी की निकासी के नाले की पुन: सफाई के साथ नाले के आखिरी भाग जिसे छोटा कर नाली में तब्दील कर दिया गया, को चौड़ा कर दोबारा नाले की शक्ल नहीं दी जाती, तब तक पानी निकासी की समस्या बनी रहेगी। ग्रामीणों ने नाले की सफाई और लक्खी तालाब के ओर की नाली को चौड़ा कर पुन: नाला बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

बरूकी। बुधवार रात से रुक रुककर हो रही बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। भारी बारिश से बरूकी में सहकारी समिति, ऊमरी रोड और मेन बाजार में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed