{"_id":"5f9b08208ebc3e9bbb18d783","slug":"214-newly-appointed-teachers-allotted-school-bijnor-news-mrt5085647145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनियुक्त 214 शिक्षकों को स्कूल आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त 214 शिक्षकों को स्कूल आवंटित
विज्ञापन
बिजनौर इंटर कॉलेज में नवनियुक्त शिक्षिका को डिजिटल आवंटन पत्र सौंपते बीएसए महेश चंद्र।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। शासन के निर्देश पर नवनियुक्त 214 नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूलों के आवंटन पत्र दिए गए। डीएम रमाकांत पांडे ने भी स्कूलों को डिजिटल प्रणाली से ऑनलाइन आवंटन पर नजर रखी।
शासन के निर्देश पर इस बार दिव्यांग शिक्षकों व महिलाओं को डिजिटल प्रणाली के तहत स्कूलों का ऑनलाइन आवंटन किया गया। बृहस्पतिवार को बिजनौर इंटर कॉलेज के सभागार में बीएसए की ओर से ऑनलाइन विकल्प पत्र के माध्यम से नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल आवंटन पत्र देने के लिए व्यवस्था बनाई गई थी। इसमें शिक्षा विभाग के अफसर मौजूद रहे। जिलाधिकारी द्वारा शिक्षकों के चयन में नियुक्त राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निर्मल शर्मा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विजेंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक नितिन मदान, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता निशांत यादव, बीएसए महेश चंद बीईओ डीएल राणा, देशराज वत्स की मौजूदगी में शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए गए।
बीएसए महेश चंद ने बताया कि एक दिव्यांग महिला व 13 दिव्यांग पुरुषों को स्कूलों के आवंटन पत्र सौंपे गए। इसके अलावा शासन से आई सूची में क्रमवार 200 महिला शिक्षिकाओं को उनके मनचाहे स्कूलों का आवंटन पत्र दिया गया। डीएम रमाकांत पांडे ने बिजनौर इंटर कॉलेज पहुंच कर पूरे मामले को देखा। बीएसए ने बताया कि शुक्रवार को 200 अन्य महिला शिक्षिकाओं को स्कूलों में आवंटन पत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर बीएसए कार्यालय के लिपिक वीरेंद्र कुमार, अरविंद सिंह, राकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार नीरज गुप्ता, सहित कई कर्मचारी में कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे।