फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   2139 crore approved for construction of highway from Bahsuma to Bijnor

Bijnor News: बहसूमा से बिजनौर तक हाईवे निर्माण के लिए 2139 करोड़ मंजूर

Sat, 25 Mar 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 25 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
2139 crore approved for construction of highway from Bahsuma to Bijnor
भारतमाला परियोजना के तहत मिली मंजूरी, नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी
विज्ञापन




फोटो...



संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। बहसूमा से बिजनौर तक नेशनल हाईवे को फोरलेन किए जाने का रास्ता साफ हो गया है और इसके निर्माण के लिए 2139 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।



मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे 119 में मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से जलालाबाद तक सड़क को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। करीब दो सालों से इस सड़क का निर्माण चल रहा है। मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से जलालाबाद के बीच तेज गति से निर्माण चल रहा है। करीब 70 फीसदी सड़क चार लेन की बन चुकी है।
विज्ञापन




अब बहसूमा से बिजनौर तक का हिस्सा हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण्य में आने और विभाग की ओर से एनओसी नहीं मिलने से रुका था। अब वन मंत्रालय से एनओसी का रास्ता ही साफ हो गया है और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने बजट को मंजूरी दे दी है। इसके बाद मेरठ से नजीबाबाद तक फोरलेन बन जाएगा। अमर उजाला के संपादकों के साथ संवाद में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष यह मुद्दा उठा था और गडकरी को बताया था कि इस मार्ग का सामरिक महत्व भी है और एनओसी की वजह से इसका निर्माण अटका है। उन्होंने उस समय इसे प्राथमिकता पर रखने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed