फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   21 people nominated, including SP District President

सपा जिलाध्यक्ष समेत 21 लोग नामजद, 20 अज्ञात

Fri, 11 Dec 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
21 people nominated, including SP District President
सपा जिलाध्यक्ष समेत 21 लोग नामजद
विज्ञापन

हल्दौर । नगर के एक पेट्रोल पंप के निकट सपाइयों द्वारा बाइक रैली निकालने का प्रयास करने व सड़क किनारे धरना प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन सहित 21 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
रिपोर्ट में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रभा चौधरी सहित 21 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। कृषि कानून के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा बृहस्पतिवार को पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के नेतृत्व में नगर के एक पेट्रोल पंप के सामने इकट्ठा हुए थे। सपा कार्यकर्ता हल्दौर से नहटौर तक बाइक रैली की तैयारी में थे।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, तहसीलदार प्रीति सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह सहित नहटौर, बिजनौर, हीमपुर दीपा आदि थानों की पुलिस ने धारा 144 और कोविड 19 महामारी आदि का हवाला देते हुए बाइक रैली को रोक दिया था। इससे आक्रोशित होकर सपा कार्यकर्ता सड़क किनारे करीब दो घंटे तक धरना लगाकर बैठ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में थाने के एसएसआई नरेंद्र सिंह द्वारा सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रभा चौधरी, उदयवीर सिंह, योगेंद्र सिंह ठाकुर, नगर अध्यक्ष तेग बहादुर, मोहम्मद सिंकदर, आकाश शर्मा, शाहनवाज खान, राशिद अहमद, जावेद राईन, सत्यपाल सिंह, मोहम्मद हारुन, इसरार अहमद, मोहम्मद आमिर, खिजर, विनोद कुमार, जान शेख राहीन, राधा सैनी, सीता चौधरी, विमलेश चौधरी, शाहिल खान समेत 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 144 का उल्लघंन करने, कोविड 19 महामारी के चलते सामाजिक दूरी का उल्लघंन करने, व मास्क न लगाने आदि विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

सपा जिलाध्यक्ष राशिद ने पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज किए जाने की निंदा करते हुए कहा कि पूरे मामले को हाईकमान से अवगत करा रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि रिपार्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed