फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लि के होम्योपैथी चिकित्सालयों के होंगे अपने भवन

लि के होम्योपैथी चिकित्सालयों के होंगे अपने भवन

Sun, 14 Apr 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
लि के होम्योपैथी चिकित्सालयों के होंगे अपने भवन
जिले के होम्योपैथी चिकित्सालयों के होंगे अपने भवन
विज्ञापन

बिजनौर। अब होम्योपैथी चिकित्सालयों के भी अपने भवन होंगे। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। फिलहाल जिले के कुल 14 अस्पताल किराये के भवनों में संचालित हैं। अफसरों की ओर से भूमि चिह्नित कर इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। अफसरों ने इसकी पुष्टि की है।

लोगों को अधिक से अधिक संख्या में होम्योपैथी चिकित्सा से जोड़ने के लिए सरकार बेहद गंभीर है। जिले में फिलहाल 14 होम्योपैथी चिकित्सालय संचालित हैं। इनमें जिला अस्पताल और मिलक मुकीमपुर, फीना, सिसौना, अकौंधा, फजलपुर, मंडावली, मुकरपुरी आदि शामिल हैं। इन अस्पतालों में आउट डोर मरीज देखे जाते हैं और इन्हें मुफ्त में औषधियां भी मुहैया कराई जाती हैं। अस्पतालों में गंभीर रोगियों को भी समुचित इलाज मिलता है। जिला अस्पताल को छोड़कर लंबे समय से ये भवन किराये के भवनों में चल रहे हैं। अफसरों की ओर से अपने भवनों के लिए जमीन तलाश कर शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इस पर शासन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। अब होम्योपैथी चिकित्सालयों को किराये के भवनों का दंश नहीं झेलना पड़ेगा। चिकित्सालयों की स्थापना कार्य शीघ्र ही करा दिया जाएगा। अफसर इसकी पुष्टि करते हैं। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा प्रभारी विश्वेंद्रनाथ द्विवेदी ने बताया कि सभी नए होम्योपैथिक अस्पतालों का निर्माण कार्य बजट जारी होते ही शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed