फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जय अंबे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी...

जय अंबे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी...

Sun, 14 Apr 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
जय अंबे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी...
जय अंबे गौरी, मइया जय श्यामा गौरी...
विज्ञापन

नजीबाबाद। जय अंबे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी... आरती कर भक्तों ने मां दुर्गा को भोग लगाकर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। देवी स्वरूप कन्याओं को भोजन कराया और तिलक कर उन्हें उपहार भेंट किए।
चैत्र नवरात्रों की अष्टमी और नवमी पर देवी भक्तों ने मां दुर्गा का विधिविधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं महिलाओं ने हलवा-पूरी का भोग तैयार कर हवन-पूजन, दुर्गा सप्तमी पाठ, दुर्गा चालीसा और मां जगदंबे की आरती कर भोग लगाया। देवी स्वरूप कन्याओं के चरण धोकर तिलक कर उनका सत्कार किया। भोजन कराकर और उन्हें उपहार देकर व्रत खोले। गायत्री शक्तिपीठ पर व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार की देखरेख में नवरात्रों पर 100 परिवारों ने गायत्री यज्ञ में पूर्णाहुति दी। 108 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराया। डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि कन्या सुख सौभाग्य का सूचक है। बेटियों को संस्कारवान, शिक्षित और स्वावलंबी बनाना माता-पिता का पावन दायित्व है। इस अवसर पर जीएस पारिख, हरीश शर्मा, सरोज यादव, मनोहरी पारिख, सारिका अग्रवाल, सरला शर्मा, मधुबाला गुप्ता, ओमपाल सिंह, रीना, सविता, प्रदीप अग्रवाल, तेजबल त्यागी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, नगर व ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों पर देवी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। देवी भक्तों ने मां जगदंबे की आरती उतारी और ध्वजा, नारियल, चुनरी और छोला चढ़ाकर मनोकामना सिद्धि का वर मांगा। मालन नदी स्थित प्राचीन मां काली शक्तिपीठ मंदिर, बूढ़े बाबा दोएज वाली स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, टीला क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर, शाहपुरा स्थित दुर्गा मंदिर, आदर्श नगर सीकेआई स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर, मकबरा स्थित गीता भवन मंदिर, रमेशनगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर, भवन स्थित दुर्गा मंदिर, संतोमालन स्थित मां शीतला मंदिर, दीवान परमानंद स्थित राधा मंडल मंदिर पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया। वहीं, राम नवमी पर श्रद्धालुओं ने भगवान राम की पूजा अर्चना कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed