फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सुरक्षा नियमों को अपनाने के नियमों के संकल्प के साथ सुरक्षा सप्ताह संपन्न

सुरक्षा नियमों को अपनाने के नियमों के संकल्प के साथ सुरक्षा सप्ताह संपन्न

Tue, 12 Mar 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा नियमों को अपनाने के नियमों के संकल्प के साथ सुरक्षा सप्ताह संपन्न
संकल्प के साथ सुरक्षा सप्ताह संपन्न
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर शुगर मिल प्रबंधन की ओर से श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा हितों को ध्यान में रख चल रहे सुरक्षा सप्ताह का सोमवार को शपथ के साथ समापन हो गया। कर्मचारियों को सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई। इस दौरान पीपीई उपकरणों का प्रयोग करने, प्राथमिक चिकित्सा व फायर सेफ्टी ट्रेनिंग दी गई।

चीनी मिल में आयोजित कार्यक्रम में मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान ने कहा कि चीनी मिल की ओर से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन सप्ताह सुरक्षा के तहत उत्सव के रूप में किया जाता है। जिसमें शुगर, केमिकल एवं पावर प्लांट में कार्यरत श्रमिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों ने भाग लिया। इस आयोजन में भागेदारी करने वाले श्रमिकों एवं कर्मचारियों को प्रतिदिन प्लांट में नुक्कड़ सभा का आयोजन करके जागरूक किया। धामपुर चीनी मिल के अलावा ग्रुप की अन्य चारों मिलें भी सुरक्षा सप्ताह मना रही है। यह ट्रेनिंग देने का कमाल है कि जो शुगर मिलों में जीरो दुर्घटना की रिपोर्टिंग है। रविवार को सेफ्टी कमेटी की मीटिंग हुई। जिसमें कर्मचारियों को मिल के स्वच्छता अभियान, पर्यावरण के प्रति जागरूक, घर एवं अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति गंभीर रहने पर जोर दिया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक प्रशासन विजय गुप्ता, निष्काम गुप्ता, सुधीर कुमार, सुनील कुलश्रेष्ठ, सुदर्शन कुमार, सुरेश सक्सेना, आशुतोष झा, सुरक्षा अधिकारी जेपी गोस्वामी, सोमेंद्र पांडेय, सेफ्टी आफिसर अनिल कुमार सिंह, गन्ना महाप्रबंधक आजाद सिंह, समर पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, बेगराज सिंह, शरद गहलौत, सूरत, आरसी श्रीवास्तव, डीएस रेड्डी, मनोज चौहान, पंकज शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed