{"_id":"5c76dc3bbdec22499d2731db","slug":"201551293499-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले भगाकर ले गई किशोरी को पुलिस ने पूणे से बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन पहले भगाकर ले गई किशोरी को पुलिस ने पूणे से बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को पुलिस ने बरामद किया
धामपुर। पुलिस ने तीन दिन पहले विशेष समुदाय के युवक भगाकर ले गई किशोरी को पूणे से बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि घटना के मुख्य आरोपी शादाब को भी गिरफ्तार किया गया है। किशोरी के बरामद हो जाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बयानों के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। जो मजिस्ट्रेट का आदेश होगा। पुलिस अमल करेंगी।
थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को उसी के गांव का विशेष समुदाय का युवक अपने तीन साथियों के साथ 25 फरवरी को भगा कर ले गया था। किशोरी की तीन मार्च को शादी होने वाली थी। जिसका लगन टीका चला गया था। किशोरी के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में कायम कराई थी। आरोप है कि जब पुलिस ने किशोरी को बरामद करने में रुचि नहीं ली तो राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश प्रभारी पंकज कुमार दक्ष, शिवसेना के जिला प्रमुख आरके आर्य एड के नेतृत्व में परिजन मंगलवार को बिजनौर पहुंच डीएम और एसपी से मिले थे। और दोनों अधिकारियों को घटना से अवगत करा किशोरी को बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान किशोरी के परिजनों ने अधिकारियों को यह भी अवगत कराया था कि वह इस गांव में अल्पसंख्यक है। यदि किशोरी को जल्द बरामद नहीं किया गया तो वह गांव से पलायन कर लेंगे। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर धामपुर कोतवाल को तलब कर निर्देश दिए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते में किशोरी को पूणे से बरामद कर लिया है। बुधवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बयानों के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। मजिस्ट्रेट का जो आदेश होगा। पुलिस आदेशों पर अमल करेगी। उधर, किशोरी की बरामदगी की खबर मिलने पर ग्रामीण पुलिस कोतवाली पहुंचे और किशोरी को परिजनों की सुपुर्दगी में देने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर मुन्नी देवी, जसपाल सिंह, डॉ. एनपी सिंह, आशीष त्यागी, अवधेश कुमार, अनिल प्रजापति, लोकेश प्रजापति, विपिन, नीरज, दिनेश प्रजापति, मधु चौहान प्रधान रहे।