{"_id":"5c670dd0bdec22121f030ed6","slug":"201550257616-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव वालों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने को टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव वालों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने को टीम रवाना
विज्ञापन

हल्दौर। ब्लॉक कार्यालय परिसर में ग्राम्य विकास विभाग की ओर से ग्रामीणों को सोशल मैपिंग व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पेयजल व स्वच्छता का संदेश देने के लिए बीडीओ ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
टीम ब्लॉक क्षेत्र की 92 ग्राम पंचायतों में जाकर ग्रामीणों को सोशल मैपिंग, नुक्कड़ नाटक व प्रोजेक्टर पर फिल्म दिखाकर पेयजल, साफ.. सफाई व उनसे जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। टीम क्रमबद्ध तरीके से प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जाकर हैंडपंपों के पानी की शुद्धता व गुणवत्ता की जांच करेगी। टीम में लखनऊ के जल जांच विशेषज्ञ धर्मेंद्र कुमार पांच-पांच इंडिया मार्का हैंडपंपों की गुणवत्ता की जांच करेंगे। राज्य प्रशिक्षक धनंजय सक्सेना टीम में कार्यक्रम अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। खंड विकास अधिकारी व जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा.सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जल ही जीवन है। स्वच्छ पानी व बिना साफ सफाई के उत्तम स्वास्थ्य की संभावना नहीं की जा सकती। उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए रवाना किया। इस अवसर पर जिला सेवा परियोजना अधिकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना समंवयक मेराज खान, नूर आलम, रवि प्रताप, रेहाना, प्रीति व लता माथुर आदि मौजूद रहे।