फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा का असर दिखाई दिया

परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा का असर दिखाई दिया

Wed, 13 Feb 2019 12:33 AM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा का असर दिखाई दिया
UP Board exams 2019
बिजनौर। शासन की नकलविहीन परीक्षा का असर दिखाई देने लगा है। हिंदी के पेपर मे 5158 छात्र परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा छोड़ने वालों में हाईस्कूल के छात्र अधिक हैं। शिक्षा विभाग के सचल दल ने आरबी एस इंटर कालेज में छापा मारकर एक छात्रा को नकल करते पकड़ा है। हिंदी की नकलविहीन परीक्षा से उत्साहित प्रशासन ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा की योजना बनानी शुरू कर दी है। एडीएम ने चार परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा का मंगलवार को हाईस्कूल का हिंदी का पेपर था। अनिवार्य विषय का पेपर होने से सभी 129 केंद्रों पर परीक्षा हुईं । प्रशासन ने चाकचौबंद व्यवस्था कर रखी थी। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 52080 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 48711 छात्र छात्राएं उपस्थित रहें है। 3369 छात्र छात्राएं परीक्षा देने नही आए।इंटर के सामान्य आधारित विषय में पंजीकृत 886 छात्रो में 856 उपस्थित व 30 छात्र गैरहाजिर रहे हैं। द्वितीय पाली में इंटर का हिंदी विषय का पेपर था। इसमें पंजीकृत 38055 छात्र-छात्राओं में 36299 उपस्थित व 1749 छात्र अनुपस्थित रहे हैं। दोनों पालियों में कुल मिलाकर रिकार्ड 5158 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे हैं। प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए मंगलवार की परीक्षा में पूरी ताकत लगा दी थी। छह सचल दलों ने परीक्षा शुरु होने से पहले ही घेराबंदी कर ली थी। प्रशासन की निगाह हाईस्कूल के 14 फरवरी को होने वाले अंग्रेजी के पेपर पर है।
विज्ञापन


जिले के छह सचल दल मंगलवार को परीक्षा केंद्र पर लगातार छापेमारी करते रहे। सचल दल प्रभारी निशांत कुमार यादव के अनुसार आरबी एस इंटर कालेज नांगल केंद्र पर सचल दल ने हाई स्कूल की छात्रा को नकल करते पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौंड ने मंगलवार की प्रथम पाली में बिजनौर के केपीएस, आरजेपी, इंटर कालेज विदुर कुटी व इंटर कालेज पीली चौकी का निरीक्षण किया। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार सचल दल सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर रहे हैं।सभी जगह केमरे चलते मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed