{"_id":"5c51eaf7bdec22738c0f1273","slug":"201548872439-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंच स्थापना के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंच स्थापना के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंच स्थापना के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
बिजनौर/नगीना। हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला बार अध्यक्ष एसके बबली की अध्यक्षता, महासचिव नवदीप सिंह के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बेंच की स्थापना वादकारियों के हित में है। वेस्ट यूपी में बेंच बनने से वादकारियों को सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय नहीं करना होगा। केस की सुनवाई जल्दी होने से न्याय भी जल्दी मिलेगा और वादकारियों का धन भी बचेगा। बैठक में लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बाद भी बेंच नहीं बनाने पर रोष जताया गया। केंद्र व प्रदेश सरकार से तुरंत बेंच स्थापना की मांग की गई। बैठक में श्यामस्वरूप शर्मा, विनय देवरा, केडी सिंह, ललित कुमार, संजीव कुमार, दिनेश वर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, नगीना बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी बुधवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष विजय पाल सिंह एडवोकेट और संचालन नईम अहमद एडवोकेट ने किया।
जज के निधन पर शोक जताया
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन की एसके बबली की अध्यक्षता, महासचिव नवदीप सिंह के संचालन में हुई शोक सभा में सीतापुर के जिला जज गौरीशंकर गुप्ता की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर शोक जताया गया।