{"_id":"5c0eb5f0bdec2241a533bdaa","slug":"201544467952-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में नाम होने वाले व्यक्ति को पांच हजार रूपए मासिक मिलने चाहिए-राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में नाम होने वाले व्यक्ति को पांच हजार रूपए मासिक मिलने चाहिए-राजभर
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
‘राजनीति में सेवा करने आए हैं, बिजनेस करने नहीं’
चांदपुर/बास्टा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सर्व समाज सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राजनीति में सेवा करने आए हैं, बिजनेस करने नहीं आए हैं। उन्होंने सभी चुनाव में वोट डालने की अपील की।
बास्टा के सब्जी मंडी बारातघर परिसर में मुरादाबाद मंडल प्रभारी गौरव यादव की अध्यक्षता व दयाराम भार्गव के संचालन में आयोजित पार्टी के सर्व समाज सम्मेलन में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनका भाजपा से 2017 में समझौता हुआ था। आठ सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ी। चार सीटें जीतीं, पूर्वांचल में 125 सीटों पर उन्होंने भाजपा को जीत कराई है। उन्होेंने कहा कि वे मंत्री बने उन्हें एक लाख 40 हजार रुपये मिलता है। वोट डालने के बाद उनको क्या मिला। हर मतदाता को पांच हजार रुपये महीना मिलने चाहिए। सूबे में 95 विभाग हैं। सात प्रतिशत ऐसे विभाग हैं जिनकी जानकारी किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक लाख 59 हजार प्राथमिक विद्यालय है जिनमें एक करोड़ 77 लाख बच्चे पढ़ते हैं। 50 साल पहले प्राथमिक विद्यालयों में मास्टर, चिकित्सक बनते थे। आज प्राथमिक विद्यालयों में गरीब के बच्चे पढ़ते हैं। मालदार अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाते है। प्राथमिक विद्यालय गरीबों के ऊपर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह राजनीति सेवा करने के लिए आए हैं बिजनेस नहीं करने आए। किसान आलू पैदा करता है तो किसान का आलू पांच रुपये किलो खरीदा जाता है और देश का उद्योगपति उसे अंकल चिप्स बनाकर दो सौ रुपये में बेचता है। किसान गेहूं पैदा करता है तो देश का उद्योगपति उसे 17 रुपये किलो खरीदता है और गेहूं का चोकर 22 रुपये किलो बेचता है। प्रदेश में 80 लोकसभा सीट हैं एक भी मुस्लिम सांसद नहीं है। 26 सीटें ऐसी है जहां मुस्लिम 65 प्रतिशत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार बेरोजगारी खत्म करने के लिए पांच हजार रुपये प्रति माह पर शिक्षक की भर्ती की जाए। इस मौके पर महाराज सिंह उत्तर प्रदेश गुर्जर समाज अध्यक्ष, योगेश मोगा, रितुराज कश्यप, राष्ट्रीय महासचिव नफीस कुरैशी, कार्यक्रम संयोजक विजेंद्र सिंह गुर्जर आदि ने विचार व्यक्त किए।
फीना में किया गया स्वागत
नूरपूर। सोमवार को मंत्री ओमप्रकाश राजभर का फीना पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने शक्ति स्थल पहुंच कर शहीद अशोक कुमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शहीद अशोक कुमार के परिवार से मिलकर उन्हें 11000 रुपये की आर्थिक सहायता दी। ग्रामीणों ने मंत्री के सामने फीना चांदपुर मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा जिस पर उन्होंने शीघ्र ही फीना चांदपुर मार्ग के चौड़ीकरण का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने गांव के बीस दिव्यांगों को एक सप्ताह के अंदर बीस ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत सदस्य अशोक शास्त्री, ग्राम प्रधान मनोज राजपूत, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विपुल शर्मा आदि मौजूद रहे।