फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव आयोजित

राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव आयोजित

Sat, 24 Nov 2018 11:26 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव आयोजित
शिक्षा और संस्कार के प्रति गंभीर रहें विद्यार्थी : एमएलसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज साहनपुर का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक समारोह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरेली-मुरादाबाद क्षेत्र के एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और सांसद भारतेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रधानाचार्य सुरेश पाल सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष कुंवर बलजीत सिंह के निर्देशन में आयोजित वार्षिकोत्सव में जयपाल सिंह व्यस्त ने विद्यार्थियों से एकाग्र मन से शिक्षा ग्रहण कर अपने लक्ष्य को पाने की सलाह दी। सांसद भारतेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों से शिक्षा ग्रहण करने, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। धर्मेंद्र सिंह और अरुण कुमार राजपूत के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता और विभिन्न प्रांतों की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनेकता में एकता की भावना से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों नाटक, भाव नृत्य, गीत में श्रुति, अक्षय, प्रियंका, निशांत, रंजन, विशाल, महरीन सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह में रघुवीर सिंह, चेतन स्वरूप, सुरेश पाल, राजेश कुमार, रामबली, धर्मेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed