{"_id":"5bd9f46ebdec224291205133","slug":"201541010542-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव
नूरपुर। धामपुर मार्ग पर गांव ऊमरी के पास सड़क किनारे एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त चांदपुर थाने के गांव इस्माइलपुर निवासी बाबू महाराज के (40) के रूप में हुई। मंगलवार रात करीब आठ बजे धामपुर मार्ग पर गांव ऊमरी के पास एक अधेड़ का शव पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के पास उसकी साइकिल भी पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान चांदपुर थाने के गांव इस्माइलपुर निवासी बाबू महाराज (40) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि बाबू काफी दिनों से बीमार चल रहा था। मंगलवार को वह घर से अपने किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर निकला था। उन्होंने मामले में कोई कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।