{"_id":"5bc23878bdec22697879b0ae","slug":"201539455096-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्बद्ध शिक्षकों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्बद्ध शिक्षकों पर गिरेगी गाज
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संबद्ध शिक्षकों पर गिरेगी गाज
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में संबद्ध करने की प्रथा पर शासन ने रोक लगा दी है। शासन के आदेश से शिक्षकों में खलबली मच गई है। जिले में काफी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं जो अपने मूल विद्यालयों के स्थान पर दूसरे स्कूलों में संबद्ध हैं।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों को उनकी सुविधा के हिसाब से स्कूलों में संबद्ध करने का खेल जम कर चल रहा है। अपने मूल स्कूलों को छोड़ दूसरे स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की भरमार है। ब्लॉक स्तर पर खंड़ शिक्षा अधिकारियों की मिलीभगत के चलते स्कूलों क ो उनके सुविधा के स्कूलों में भेज दिया जाता है। पर अब शासन ने इस पर शिकंजा कसा है। शिक्षकों व कर्मचारियों का संबद्धीकरण समाप्त करने के आदेश दिए गए है। उप्र बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव रूबी सिंह ने बीएसए को दिए निर्देश पर शिक्षकों व कर्मचारियों का दूसरे कार्यालयों में संबद्धीकरण तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षक बताते हैं कि एक महीना पहले हुई शिक्षक भर्ती में काफी संख्या में ऐसी शिक्षिकाएं है जिन्हें खंड शिक्षा अधिकारियों ने दूसरे स्कूलों में संबद्ध कर दिया है। शासन से आए निर्देश के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है जो शिक्षक दूसरे स्कूलों में तैनात हैं। बीएसए महेश चंद्र ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से आए निर्देशों की पुष्टि की है। शासन द्वारा दूसरे स्कूलों संबद्धीकरण समाप्त करने के निर्देश से शिक्षकों में खलबली मच गई है।