फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ब्लॉक के 369 बूथों पर चलाया गया मतदाता सूचि पुनरीक्षण अभियान

ब्लॉक के 369 बूथों पर चलाया गया मतदाता सूचि पुनरीक्षण अभियान

Mon, 10 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक के 369 बूथों पर चलाया गया मतदाता सूचि पुनरीक्षण अभियान
नजीबाबाद। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य का प्रथम विशेष अभियान विधान सभा क्षेत्र के 369 बूथों पर चलाया गया। अभियान में एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष आयु पूरी कर रहे युवाओं को सूचियों में शामिल किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा, तहसीलदार आरएस शर्मा के निर्देशन में विधानसभा की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य ब्लॉक के सभी बूथों पर शुरू हुआ। आरके सुरेश शर्मा, एबीआरसी मोबीन हसन और सुपरवाइजरों की देखरेख में रविवार को चलाए गए विशेष अभियान में बीएलओ ने बूथों पर आए नए मतदाताओं के नाम सूचियों में शामिल कराने के लिए फार्म भरे। जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2019 तक 18 वर्ष पूरी होनी है उन सभी को मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है। मृतक, विवाहित युवतियों जिनके विवाह क्षेत्र से बाहर हुए उनके नाम सूची से पृथक करने के लिए फार्म भरवाए गए, जबकि नजीबाबाद क्षेत्र में आईं विवाहित युवतियों को उनके पूर्व मतदाता सूचि से पृथक होने के बाद ब्लॉक की मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed