{"_id":"5b9028d2867a557fef6f76a8","slug":"201536174290-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफओ पर पौधरोपण में गोलमाल का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ पर पौधरोपण में गोलमाल का आरोप, जांच शुरू
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। डीएफओ पर केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पौधरोपण में करोड़ों का घोटाला कर सरकारी धनराशि को रिश्तेदारों के खाते में भेजने का आरोप लगा है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भाजपा नेता की शिकायत के करीब महीने भर बाद जांच शुरू हो गई है। बुधवार को वन विभाग के मंडलीय अधिकारी ने डीएफओ दफ्तर पहुंचकर जांच पड़ताल की। डीएफओ कार्यालय के खातों से संबंधित रजिस्टर जब्त कर लिए। टीम बैंक खाते और डीएफओ के रिश्तेदारों की जांच पड़ताल करेगी।
भाजपा के जिला महामंत्री सरद गर्ग ने करीब एक महीने पहले डीएफओ पर पौधरोपण कार्यक्रम के तहत पौधे नहीं लगाने, वृक्षों के कटान में पैसे का गबन और जनपद में अवैध रूप से आरा मशीन संचालित कराने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। डीएफओ पर धनराशि रिश्तेदार, जानपहचान वालों और अधिकारी-कर्मचारियों के रिश्तेदारों के खाते में भेजने का आरोप लगाया था। भाजपा नेता की शिकायत पर शासन ने कंजर्वेटर को मामले की जांच के निर्देश दिए। इसके तहत बुधवार को कंजर्वेटर आर पी वर्मा डीएफओ कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा नेता सरद गर्ग से मुलाकात की और शिकायतों से संबंधित साक्ष्य लिए। इसके बाद उन्होंने एक टीम बनाई। डीएफओ कार्यालय में मौजूद रजिस्टर टीम को सौंपकर रजिस्टर में मौजूद बैंक खाते और रिश्तेदारों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
------------
- डीएफओ ने पौधरोपण, वृक्षों के कटान में करोड़ों रुपये का गोलमाल किया है। जनपद में कई अवैध आरामशीन संचालित की हैं। इससे संबंधित सरकारी धनराशि अधिकारियों और कर्मचारियों के रिश्तेदारों और पहचाने वालों के खाते में भेजी गई है। इस घोटाले से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच शुरू हो गई। कंजर्वेटर को साक्ष्य के तौर पर कुछ बैंक खातों की संख्या भी सौंपी है।
विज्ञापन
- सरद गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री
-------------
- भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर डीएफओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंधित में भाजपा नेता से साक्ष्य लिए गए हैं। वहीं डीएफओ कार्यालय के रजिस्टर टीम को सौंप दिए हैं। टीम रजिस्टर में मौजूद बैंक खातों और रिश्तेदारों की जांच करेगी।
- आर पी वर्मा, मंडलीय वन विभाग अधिकारी (कंजर्वेटर)