{"_id":"5b8ae64c42c79246725bbeec","slug":"201535829580-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबने से छात्र की मौत
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
नहर में डूबकर छात्र की मौत
नहटौर। नहर में नहाने गए कक्षा नौ के गायब छात्र का शव पानी में बहता हुआ मिला। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को दफना दिया है।
गांव मानकपुर निवासी नफीस अहमद का 14 वर्षीय पुत्र मो.जैद शुक्रवार की दोपहर को गांव के पास ही नहर में नहाने गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो रात में उसका शव नहर के पानी में बहता हुआ मिला। परिजन शव को निकालकर घर ले आए। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मो.जैद एचएमआई इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। छात्र की मौत का पता चलने पर स्कूल का अवकाश कर दिया। स्कूल स्टाफ ने मृतक छात्र के घर पहुंचकर परिजनों का ढांढस बंधाया है।