{"_id":"5b898f9042c79217f35da9f2","slug":"201535741840-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल है बंद तीन दिन से भरा है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल है बंद तीन दिन से भरा है पानी
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल है बंद, तीन दिन से भरा है पानी
छाछरी मोड़। गांव फैजीपुर सलेमपुर खादर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय फैजीपुर के प्रांगण में जलभराव के कारण विद्यालय का ताला बंद मिला। खजान सिंह ,ओमवीर सिंह, ननवा सिंह, संजीव कुमार, भानु सिंह, दिलेराम सिंह, सुंदर सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से विद्यालय बंद है। इसके कारण छात्र ताला बंद देखकर अपने घर वापस लौटने को मजबूर है।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रास्ते एवं विद्यालय के प्रांगण में काफी जल भरा है। इससे जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। एबीएसए विश्वास कुमार का कहना है कि ऊपर से आदेश है के जलभराव के कारण विद्यालय के छात्रों का अवकाश कर दिया जाए, लेकिन अध्यापक वहीं मौजूद रहेंगे लेकिन शुक्रवार को विद्यालय का ताला बंद मिला तथा अध्यापक नदारद मिले। कुछ ग्रामीणों का मत है कि पानी सूखने तक कहीं आसपास किसी सुरक्षित स्थान पर बच्चों के शिक्षण कार्य की व्यवस्था करा दी जाए।