{"_id":"5b7f040f42c792466835f42f","slug":"201535050767-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाला में हालात सामान्य हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवाला में हालात सामान्य हुए
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवाला कलां में तैनात रही पुलिस
शिवाला कलां। गांव में ईद के दूसरे दिन स्थिति सामान्य रही। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात है। शिवाला कलां में बड़े पशुओं की कुर्बानी को नई परंपरा बताते हुए हिंदुओं ने विरोध जताया था, जिसके बाद प्रशासन द्वारा बड़े पशुओं की कुर्बानी पर रोक लगा दी गई थी। इसके विरोध में मुस्लिमों ने ईद न मनाने का निर्णय लिया था। बुधवार को मुस्लिमों ने न तो ईद की नमाज पढ़ी और न ही कुर्बानी की। मामले को लेकर गांव में तनाव बना हुआ था। बुधवार को सुरक्षा के लिहाज से एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव में मौजूद रहे थे। बृहस्पतिवार को गांव में स्थिति सामान्य हो गई तथा बाजार रोज की भांति खुले। सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है। सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है।