फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अल्टीमेटम खत्म, नहीं शुरू हुई बिजनौर-चांदपुर चीनी मिल में मरम्मत

अल्टीमेटम खत्म, नहीं शुरू हुई बिजनौर-चांदपुर चीनी मिल में मरम्मत

Thu, 26 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अल्टीमेटम खत्म, नहीं शुरू हुई बिजनौर-चांदपुर चीनी मिल में मरम्मत
अल्टीमेटम खत्म, शुरू नहीं हुई चीनी मिलों की मरम्मत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। किसानों के अल्टीमेटम के आखिरी दिन भी बिजनौर और चांदपुर चीनी मिल में मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है। वेब ग्रुप के अधिकारियों ने किसान संगठनों की चेतावनी और शासन के आदेश को दरकिनार कर दिया है। इस मामले में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। जिले के किसान बृहस्पतिवार को डीएम से वार्ता करेंगे और आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
क्षेत्र के किसान बिजनौर और चांदपुर मिल का पेराई सत्र अक्तूबर से शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। अगर अभी से चीनी मिल की मरम्मत न की गई तो मिलों का अक्तूबर में संचालन संभव नहीं है। मिलों में मरम्मत कार्य शुरू कराने के लिए डीएम अटल कुमार राय ने 25 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद भी मिल अधिकारियों ने मरम्मत शुरू नहीं कराई। जबकि जिले की बाकी सभी सात चीनी मिल में मरम्मत कार्य काफी पहले शुरू हो चुका है। वेब ग्रुप के अफसरों ने चीनी आयुक्त, डीएम के आदेशों और किसानों की चेतावनी को भी ताक पर रख दिया है। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि बिजनौर और चांदपुर चीनी मिल नहीं चली तो वेस्ट यूपी में वेब ग्रुप के किसी भी कारोबार को चलने नहीं दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को अधिकारियों से बैठक के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जांच से बचने के लिए खेला मिल न चलाने का दांव
जिले की चांदपुर और बिजनौर चीनी मिल बसपा सरकार में कौड़ियों के दाम वेब ग्रुप को बेची गई थी। अब इस मामले की सीबीआई जांच कराई जा रही है। वेब ग्रुप ने जांच को देखते हुए मिल न चलाने का हथकंडा अपनाया था। किसान नेताओं के मुताबिक ग्रुप के अधिकारियों को लगा था कि इससे किसान प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। जबकि इसमें प्रदेश सरकार की कोई गलती नहीं है, ग्रुप के अधिकारियों का दांव उन्हीं पर उलटा पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed