{"_id":"5b5387414f1c1b0c718b55d9","slug":"201532200769-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और सीओ ने ली अमन कमेटी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और सीओ ने ली अमन कमेटी की बैठक
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों को मिलेगा सुुरक्षित आवागमन, रूट तय
नजीबाबाद। श्रवण कांवड़ यात्रा से जुड़े शिवभक्तों को सुरक्षित आवागमन के लिए रूट निर्धारित किया गया है। एसडीएम और सीओ ने हरिद्वार दिशा से आने वाले समस्त कांवड़ियों को हरिद्वार मार्ग से टीला मंदिर और मोटा महादेव होते हुए डबल फाटक फ्लाई ओवर से गंतव्य के लिए रवाना करने का निर्णय लिया।
थाना परिसर में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा और सीओ अरुण कुमार सिंह ने मोटा महादेव से नगर में प्रवेश करने वाले शिवभक्तों के आवागमन वाले रास्तों को गड्ढामुक्त करने, उन्हें पेयजल, सफाई, सुरक्षित आवागमन और पथ प्रकाश की व्यवस्था सुचारु रखने के लिए नगर पालिका और नगर पंचायतों को दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि मोटा महादेव से नजीबाबाद तक कांवड़ यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों की नजर होगी। सभी कांवड़िये साहनपुर-बिजौरी तिराहे से संतोषी माता के मंदिर मार्ग से होकर मालगोदाम होते हुए डबल फाटक फ्लाई ओवर से जाएंगे। इसके अतिरिक्त आजाद चौक से होते हुए जलालाबाद पेट्रोल पंप क्षेत्र से भी कांवड़ियों को सुुरक्षित आवागमन कराया जाएगा। कांवड़ मार्ग पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था होगी।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी शरारती तत्व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शांतिभंग करते हुए पकड़ा जाता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिसबल के साथ वॉलिंटियर्स कांवड़ यात्रा में सहयोग करेंगे। थाना प्रभारी डीएस धामा के निर्देशन में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में नानकचंद आढ़ती, कपिल सराफ, पंकज वर्मा, बिंदू सराफ, विक्रांत चौधरी, मलखान सिंह, शरीफ अहमद, शराफत हुसैन एड., राजन टंडन गोल्डी, दीपक कुुमार, महबूब मलिक, नईम टाटा, सुुुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।