{"_id":"5b37d5d94f1c1b8c668b4c13","slug":"201530385881-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। गंगातट पर अवैध खनन के पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं एक आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगानगर में गंगातट बांध पर खनन करने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई थी। खनन माफिया के दोनों ही पक्ष गंगा की जमीन पर खनन करके पैसा कमाना चाहते हैं। पैसों के बंटवारे को लेकर पिछले दिनों यहां फायरिंग और विवाद हो गया था। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ हिरासत में ले लिया था। बताया जाता है कि खनन करने को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चलता चला आ रहा है। गंगा नदी पर खनन करने को लेकर दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई थी। हालांकि पुलिस फायरिंग होने से इंकार कर रही है पुलिस का कहना था कि पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।