{"_id":"5b2171be4f1c1baf6e8b7fb2","slug":"201528918462-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी करने के लिए घर से निकला था मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी करने के लिए घर से निकला था मजदूर
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर की चपेट में आकर मजदूर की मौत
नजीबाबाद। मजदूरी करने के लिए घर से निकले एक मजदूर की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे में दर्जनभर मजदूर बाल-बाल बच गए। डंपर चालक घटनास्थल पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने डंपर चालक को गिरफ्तार करने और मृतक आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी पूरन का 35 वर्षीय पुत्र कमल किसान सहकारी चीनी मिल के नजदीक स्थित नई बस्ती में अपने साढू सतीश उर्फ बॉबी के घर रहकर मजदूरी कर रहा था। बुधवार सुबह 5:30 बजे कमल एवं कई मजदूर कोटद्वार मजदूरी करने जाने के लिए घर से निकले थे। नई बस्ती के सामने नेशनल हाइवे पर वाहन की प्रतीक्षा में मजदूर खड़े थे। तभी नजीबाबाद से एक जीप पहुंचने पर मजदूर राकेश, दीपक, मदन, तारे, हेम कुमार, पवन, सुबहान, सुरेंद्र, महबूब, नफीस जीप में सवार हो गए, जबकि कमल नीचे छूट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कमल जीप में सवार होने की कोशिश कर ही रहा था कि पीछे से तेजी से डंपर और जीप में टक्कर हो गई, जिससे जीप से बाहर खड़ा कमल डंपर की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कमल के परिजन और कई ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। कमल का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
उधर, नीलकंठ स्टोन क्रेशर के डंपर का चालक घटनास्थल पर डंपर को छोड़कर फरार हो गया। डंपर चालक को गिरफ्तार करने और आर्थिक रूप से कमजोर मृतक आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए परिजनों एवं ग्रामीणों ने हाइवे पर कुछ देर जाम लगाया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के नेतृत्व में पुलिसबल ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कर डंपर चालक को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
दूसरी ओर, मंडावली थाना क्षेत्र में स्थित पीएनसी स्टोन क्रेशर पर बुधवार तड़के हादसा पेश आया। दस टायरा ट्रक यूपी को चालक द्वारा अचानक बैक कर दिए जाने से ट्रक के पीछे बैठा मजदूर गांव हुकूमतपुर केशो उर्फ गांवड़ी निवासी खूब सिंह (35) ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पास ही खड़ा एक अन्य मजदूर ओमपाल बच गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों शीशराम, अजयपाल, मूलचंद, मोनू, वीरेंद्र, छोटे, जौनी, जयचंद आदि ने ट्रक मालिक अफजाल द्वारा घायल की सुध न लेने पर रोष व्यक्त करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।