{"_id":"5b070d404f1c1bfd6e8b46e5","slug":"201527188800-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा पर मां गंगा की आरती की, घाट पर किया दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा पर मां गंगा की आरती की, घाट पर किया दीपदान
Updated Fri, 25 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गंगा दशहरा पर बैराज गंगा घाट पर दीपदान के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाआरती के दौरान गंगा घाट पर छह हजार दीपक जलाए गए।
गंगा दशहरा की शाम बैराज गंगा घाट पर श्रद्धालु और अफसर जुट गए। पहले गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद घाट पर दीप जलाए गए। घाट पर मौजूद सभी महिला व पुरुष दीप जलाने में लगे रहे। दीपदान के बाद गंगा बैराज घाट पर महाआरती का आयोजन किया गया। गंगा मां की आरती की गई। आरती में बड़ी तादाद में अफसरों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि मां गंगा के बिना भारतीय संस्कृति पूरी नहीं होती है। पौराणिक कथाओं में भी मां गंगा की महत्ता के बारे में बताया गया है। गंगा की धारा को निर्मल रखने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। यह अभियान बिना जनसहभागिता के पूरे नहीं होंगे। सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि गंगा को निर्मल रखने के लिए युवाओं को विशेष जिम्मेदारी लेनी होगी। युवा महीने में कम से कम एक दिन गंगा घाट पर आएं और श्रमदान करें। उन्होंने कहा कि सभी वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए श्रमदान करने के अलावा गंगा किनारे पौधरोपण भी करें। महाआरती के बाद सभी गंगा पुत्र घाट पर ध्यान लगाकर भी बैठे। एसपी उमेश सिंह, डीपीआरओ मनीष कुमार, डीएफओ डा.एम सेम्मारन, डीडीओ संतोष कुमार, पंडित ललित शर्मा, नमामि गंगे अभियान के जिला संयोजक सौरभ सिंघल, राजेंद्र गौतम, जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्रा, जेलर आकाश शर्मा, प्रदीप सिंघल, निशा सिंघल, आरव सिंघल, भाजपा नेता विकास अग्रवाल, राहुल राजपूत, सूर्यमणि रघुवंशी समेत बड़ी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।