{"_id":"5b031b824f1c1b195e8b60dd","slug":"201526930306-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास के खिलाफ विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास के खिलाफ विरोध जताया
Updated Tue, 22 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग और मोरध्वज किला क्षेत्र के बीच रेलवे की ओर से प्रस्तावित अंडरपास का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों ने रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचकर रेलवे अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने केंद्रीय रेल मंत्री को फैक्स द्वारा ज्ञापन भेजकर प्रस्तावित अंडरपास के स्थान पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग की है।
मथुरापुर मोर की ग्राम प्रधान मंजू देवी, पूर्व प्रधान सतीश कुमार, मोरध्वज किला शिव मंदिर के अध्यक्ष देवराज सहगल के नेतृत्व में ग्रामीण सोमवार सुबह मथुरापुर मोर रेलवे क्रॉसिंग पर एकत्र हुए। ग्रामीणों ने नजीबाबाद रेलवे निर्माण खंड के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि रेलवे अधिकारियों ने उन्हें गुमराह कर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण स्वीकृत कराया। भौगोलिक स्थिति को नजरअंदाज कर अंडरपास बनाया जाना रेलवे और ग्रामीणों के हित में नहीं है।
आयुष, मोनू, ऋषभ, मनदीप, मनीष, निकिता, सुनीता, प्रभा देवी, निधि, सुनील, वेदप्रकाश, राहुल, ममता, सोनी, अमित, विक्की, बबीता, अलका, राजो, रामपाल, मुन्नू सिंह, सविता सहित कई ग्रामीणों ने अपने हस्ताक्षर कर एक ज्ञापन फैक्स द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री को भेजा। जिसमें बताया गया कि गांव में 200 परिवार रहते हैं। इनके आवागमन का एकमात्र रास्ता रेलवे क्रॉसिंग से ही है। मार्ग से कृषि वाहन भी गुजरते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने स्थानीय रेल अधिकारियों पर ग्राम प्रधान को गुमराह कर प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंडरपास बनने से क्षेत्र का विकास रुक जाएगा और ग्रामीणों को क्षति होगी। इस दौरान पूजा, दीपमाला, शंकर, गौतम, विजय, निहाल सिंह, हेमलता, विनोद, गणेशचंद, पल्लवी, हेम सिंह, पिंकी, सोनी, मानवी, रजत आदि मौजूद रहे।