{"_id":"5ad643ca4f1c1b63098b5047","slug":"201523991498-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने दो विधायकों के साथ क्षेत्र की तीन चीनी मिलों के गन्ना केंद्रों पर की छापेमारी, कर्मचारियों में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने दो विधायकों के साथ क्षेत्र की तीन चीनी मिलों के गन्ना केंद्रों पर की छापेमारी, कर्मचारियों में मची भगदड़
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
धामपुर/हरेवली। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद कुंवर सर्वेश कुमार, धामपुर क्षेत्र के विधायक अशोक राणा, बढ़ापुर विधायक सुशांत सिह ने गन्ना विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर धामपुर, बुंदकी, अफजलगढ़ चीनी मिलों के कई गन्ना क्रय केंद्रों पर छापेमारी की। इन कांटों पर घटतौली पकड़ी गई। जिन केंद्रों पर गड़बड़ी मिली है, वहां के चीनी मिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
सांसद और दोनों विधायक मंगलवार को लोनिवि के गेस्ट हाउस में शाम को करीब पांच बजे पहुंचे। सांसद ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र की तीनों मिलों के अधिकांश गन्ना क्रय केेंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान उनके साथ गन्ना विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। धामपुर शुगर मिल के गांव कल्याणपुर, मनकावाला स्थित तौल कांटे पर घटतौली मिली। बुंदकी मिल के नगीना रोड, बूढ़ानंगला, बैनीपुर स्थित कांटे और अफजलगढ़ चीनी मिल के जाफरपुर ए, जाफरपुर सी, खिजरपुर, वाजिदपुर स्थित कांटे पर भी घटतौली मिली।
विधायक अशोक राणा ने बताया कि छापेमारी की भनक पाते ही कांटों में तैनात स्टाफ भाग गया। कई कांटे तक काटा खराब होने की पर्ची लगा दी गई। जब उन्होंने बाट माप अधिकारियों से काटा चैक कराया तो कांटा सही पाया गया। आरोप है मिल अधिकारियों ने अपना एक आदमी उनके काफिले के साथ लगा दिया। उनका काफिला जिधर भी निकला मोबाइल से वह आदमी लोकेशन देता रहा। ताकि कांटे बंद किए जा सकें।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होने पर उन्होंने उक्त कर्मचारी का मोबाइल कब्जे में ले लिया। तीनों नेताओं ने बताया कि भाजपा राज में किसी भी किसान का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। तौल कांटे पर चोरी करने के आरोप में मिल मालिकों, अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उधर, जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि अब तक उनके निर्देशन पर करीब 162 अनियमितताएं सामने आई हैं। जिन पर कार्रवाई हो रही है। डिप्टी केन कमिश्नर राजेश मिश्रा, एससीडीआई देवेंद्र तिवारी, सचिव महिपाल सिंह, स्योहारा से सतीश कुमार, मिथलेश सिंह, बाट माप अधिकारी डीसी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सतीश शर्मा, केपी सिंह