{"_id":"5ad3a1b54f1c1b64098b4b95","slug":"201523818933-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर केशो के 23 गांव बिजली से हुए रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर केशो के 23 गांव बिजली से हुए रोशन
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर केशो के 23 गांव बिजली से हुए रोशन
फोटो
बेगावाला ।
ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आवास विकास बिजली घर के गांव मुजफ्फरपुर केशो में विद्युत निगम के अधिकारियों ने खुद मौके पर जाकर सौभाग्य योजना के अंतर्गत 23 कनेक्शन वितरित किए।
गांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुचि चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार हर नागरिक के विकास के लिए कार्य कर रही है। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांवों में अधिकारियों को भेजकर योजनाओं से जोड़ने का जो खाका खींचा है ऐसा आजतक किसी ने नहीं सोचा था। योजना में आजादी के बाद से अब जिन घरों में अंधेरा था, उनमें बिजली पहुंचाई जा रही है। बाकी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह ने कहा कि योजना में हर घर में बिजली पहुंचाई जाएगी। एक्सईएन किताब सिंह और एसडीओ राहुल गौतम ने गांव वालों से सौभाग्य योजना का लाभ लेने का आह्वान किया। जेई जाहिद इकबाल ने बताया कि योजना में बीपीएल श्रेणी में शामिल परिवारों को नि:शुल्क और एपीएल श्रेणी के परिवारों को दस महीने तक 50 रुपये की मासिक किश्त पर कनेक्शन दिए जा रहे हैं।