{"_id":"5ab6bfb24f1c1b57408b4ce2","slug":"201521926066-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में 79.65 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में 79.65 प्रतिशत मतदान
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के प्रथम चरण के मतदान के अंतिम दिन जिले भर के 462 अधिवक्ता मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर मतदान किया। दो दिवसीय मतदान में कुल 79.65 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे मतदान शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। पहले चरण का दो दिवसीय मतदान शांतिपूर्ण ठंग से संपन्न हुआ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रांगण स्थित मतदान केंद्र पर प्रथम चरण के दो दिवसीय चुनाव के अंतिम दिन 462 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान के अंतिम दिन जनपद भर के अधिवक्ता मतदाताओं की दिनभर लाइन लगी रही। मतदान में रुचि दिखाते हुए अपनी बारी आने पर मतदान किया। मतदान स्थल के आसपास कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रहे।
जनपद में 973 अधिवक्ता मतदाता हैं, जिनमें पहले दिन 313 और दूसरे दिन 462 ने मतदान किया। जिसके चलते पहले चरण के दो दिवसीय चुुनाव में 775 अधिवक्ताओं ने वोटिंग की। जिससे कुल 79.65 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी/जिला शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए 298 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस दौरान मुदित माथुर, निशात अकरम फारुकी, बसंत सिंह सैनी, राम भरोसे सहित बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार कपूर व अफसर शाह खां और सचिव मोहम्मद आदिश सैफी व हुकुम चंद सैनी ने सहयोग किया।