{"_id":"5a8331bb4f1c1bfe7e8b5670","slug":"201518547387-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता साहिब कौर कीर्तनी जत्थे ने गुरुबाणी गायन से किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता साहिब कौर कीर्तनी जत्थे ने गुरुबाणी गायन से किया निहाल
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। फाल्गुन मास के आगमन पर गुरुद्वारा नानकशाही श्री गुरु सिंह सभा में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। ऊमरी (बिजनौर) के माता साहिब कौर कीर्तन जत्थे ने गुरुबाणी गायन से संगत को निहाल किया।
फाल्गुन मास के आगमन पर गुरुद्वारा साहिब में सोमवार शाम को दीवान में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। जत्थेदार चमनदीप सिंह के नेतृत्व में जनपद बिजनौर के ऊमरी से आए कीर्तनी जत्थे ने जो जन तुमरी भगत करनते तिनके काज सवारता, गोपाल तेरा आरता..., गुरु रामदास राखो शरणाई... शबद गायन किया। साथ ही जे चले हो सरहंद नूं मेरे लालां नाल रात गुजारियो... कविता का गायन किया। जत्थे में शामिल प्रभजोत सिंह, रबप्रीत कौर, जसप्रीत कौर, सिमरप्रीत कौर ने रसभीने शबद गायन से श्रद्धालुओं की आंखों को नम कर दिया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान बलबीर सिंह, सचिव जितेंद्र कक्कड़, जगजीत सिंह, गुरमीत सिंह धवन, जसवीर सिंह ने जत्थे को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी उपकार सिंह की देखरेख में सजे विशेष दीवान का समापन अनंद साहिब के पाठ, अरदास और हुकुमनामे के साथ हुआ। इस मौके पर संगत के बीच लंगर वरताया गया।