फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नेशनल वॉलीबाल में सिल्वर मेडल जीतने पर वासु का जोरदार स्वागत

नेशनल वॉलीबाल में सिल्वर मेडल जीतने पर वासु का जोरदार स्वागत

Tue, 16 Jan 2018 12:22 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
नेशनल वॉलीबाल में सिल्वर मेडल जीतने पर वासु का जोरदार स्वागत
सिल्वर मेडल जीतने पर वासु का जोरदार स्वागत
विज्ञापन

बिजनौर ।
मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल के छात्र वासु कुमार ने नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। वासु कुमार के स्कूल पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया। सिल्वर मेडल जीतकर छात्र ने स्कूल व जिला का नाम रोशन किया।

महाराष्ट्र के आत्मा मलिक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स कोपरगांव में नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन की ओर से पांच से आठ जनवरी 2018 तक वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजन किया गया। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल के कक्षा 11 के छात्र वासु कुमार ने यूपी की टीम की ओर से प्रतिभाग किया था। फाइनल मुकाबला हरियाणा व उत्तर प्रदेश के मध्य खेला गया था। उत्तर प्रदेश की टीम कड़े संघर्ष के बाद भी उपविजेता रहकर सिल्वर मेडल जीता। यूपी स्कूल स्पोर्ट्स वॉलीबाल के प्रदेश अध्यक्ष व टीम कोच असलम जावेद ने सभी खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि यूपी टीम के पांच खिलाड़ियों को चयन राष्ट्रीय कैंप में किया गया है। खिलाड़ियों के नाम बाद में सार्वजनिक किए जाएंगे। वासु कुमार के विद्यालय वापसी पर स्कूल स्टाफ ने ट्राफी देकर उसका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सीमा विश्वास, कोच अनिरुद्ध तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed