फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पारित

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पारित

Tue, 02 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पारित
ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पारित
विज्ञापन

स्योहारा। ब्लाक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव की मत गणना में पांच के मुकाबले 63 मतों से पास हो गया। ब्लाक प्रमुख के लिए हुए मतदान में हाईकोर्ट ने ब्लाक प्रमुख की अर्जी स्वीकार कर मत गणना पर रोक लगा दी थी।

सपा के जिलाध्यक्ष अनिल यादव के पिता ऋषि राम यादव ने 18 मार्च 2017 को ब्लाक प्रमुख की शपथ ली। 29 जून 2017 को अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान हुआ। मतदान में 68 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया था। मत गणना रुकवाने के लिए ऋषि राम यादव ने उच्च न्यायालय में अपील की थी। इसे स्वीकार करते हुए मतगणना पर रोक लगा दी थी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से मतगणना की न्यायालय से गुहार लगाई गई। उसके बाद पांच दिसंबर 2017 को न्यायालय द्वारा लगी मतगणना पर रोक हटा कर एक जनवरी 2018 को मत गणना के आदेश दिए। सोमवार को एसडीएम आजाद सिंह भगत और खंड विकास अधिकारी की निगरानी में की गई मतगणना में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे। 63 मत ऋषि राम यादव के खिलाफ और पांच मत समर्थन में मिले। मतगणना के दौरान भाजपा नेता कुलदीप चौहान सहित भारी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed