{"_id":"5a3c01634f1c1bc9678c3376","slug":"201513881955-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
नगीना (बिजनौर)। नगीना-धामपुर राष्ट्रीय मार्ग पर एक वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।
बुधवार रात करीब 11:30 बजे मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव मुड़ियाखेड़ा निवासी प्रदीप (26) पुत्र ओमप्रकाश सिंह और इसी गांव का तेजपाल (27) पुत्र तोताराम बाइक से नगीना की ओर से अपने घर जा रहे थे। जब दोनों बाइक से नगीना-धामपुर मार्ग स्थित गांव कस्बा कोटरा के पास पहुंचे तो धामपुर की ओर से आ रहे किसी वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हाईवे पर बाइक गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक प्रदीप की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल तेजपाल को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी इसका पता नहीं चल सका है। दोनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। दोनों सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई। प्रदीप के पिता ओमप्रकाश सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।