{"_id":"5a22ec0b4f1c1bca678bf412","slug":"201512238091-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग की लापरवाही से किसान ऋण माफी से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग की लापरवाही से किसान ऋण माफी से वंचित
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। जन कल्याण सेवा समिति की आयोजित बैठक में वक्ताओं ने बढ़ी हुई बिजली दरों को गरीबों व किसानों के भारी बोझ बताया है। उन्होेंने सरकार से बिजली की दरों को वापस करने की मांग करते हुए गन्ना क्रय केंद्रों की घटतौली के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी। कई किसानों का पात्र होने के बाद भी ऋणमाफी न होने को लेकर कृषि अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गन्ना क्रय केन्द्रों पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अब जन कल्याण सेवा समिति घटतौली को किसानों के साथ पकड़ेगी। जिसकी जिम्मेदारी पूर्णत: संबंधित शुगर मिल की होगी। बैठक में किसानों ने मिलों द्वारा सामान्य गन्ने की पर्ची न देने का मुददा भी उठाया गया। ऋण माफी योजना में पात्र होने के बाद भी किसानों के ऋण माफ नहीं किए गए हैं। सैकड़ों किसान बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। बैंक कर्मचारी कृषि विभाग की गलतियों से पात्र किसानों के ऋण माफ नहीं होने की बात कह रहे हैं। कृषि विभाग की लापरवाही से सैकड़ों किसान ऋण माफी योजना से वंचित हो गए है। उन्होंने ऐसे किसानों को लाभ दिलाए जाने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लखीराम पहलवान गिलाड़ी की अध्यक्षता और धर्मपाल सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में समिति अध्यक्ष राजवीर सिंह नंहेड़ा, चंद्रवीर सिंह, महिपाल सिंह, राजपाल सिंह सीकरी, ब्रहमपाल सिंह, डा. राकेश सैनी, ठा. बेगराज सिंह, बलजीत सिंह नंहेड़ा, छतरपाल सिंह, राजपाल सिंह, संजीव कुमार दामनगर लकड़ा, मुनीष राणा, इरफान अहमद, कालू कश्यप, कपिल, मनोज कुमार, महावीर सिंह नारायणपुर, शेर खां, इंद्रपाल सिंह, पंकज कुमार सलामताबाद, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहें।