फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रूट डायवर्ट होने से रही परेशानी

रूट डायवर्ट होने से रही परेशानी

Sat, 02 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
रूट डायवर्ट  होने से रही परेशानी
रूट डायवर्जन से लगा जाम
विज्ञापन

बिजनौर। जिला प्रशासन ने मतगणना को देखते हुए दिल्ली-पौड़ी हाईवे का रूट डायवर्ट किया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चक्कर रोड पर कई बार जाम की स्थिति बन गई। दुपहिया वाहनों को गली-मोहल्लों से होकर निकलना पड़ा। कई मोहल्लों के रास्ते संकुचित होने के कारण घरों के सामने खड़े वाहनों से जाम लग गया।

जिले में शुक्रवार को निकाय चुनाव की मतगणना दिल्ली-पौड़ी मार्ग स्थित आरजेपी इंटर कॉलेज में थी। इसके कारण प्रशासन ने जजी चौराहे से बैराज रोड स्थित चक्कर चौराहे तक रास्ता बंद कर रूट डायवर्ट किया गया। मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे शहर में नहीं आकर चक्कर रोड से होते हुए जजी चौराहे से शहर में आना पड़ा। इसके कारण बैराज रोड स्थित चक्कर चौराहे पर अधिक वाहन होने के कारण कई बार जाम की स्थिति बन गई। शहरवासियों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दुपहिया वाहनों को गली-मोहल्लों से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed