फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एक दिसंबर तक जमा होगी ग्रामीण डाक सेवक के आवदेकों की फीस जमा

एक दिसंबर तक जमा होगी ग्रामीण डाक सेवक के आवदेकों की फीस जमा

Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
एक दिसंबर तक जमा होगी ग्रामीण डाक सेवक के आवदेकों की फीस जमा
बिजनौर । डाक विभाग ने आवेदकों की परेशानी देखते हुए ग्रामीण डाक सेवक की फीस जमा करने की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ा दी है। अब फीस एक दिसंबर तक जमा होगी। बुधवार को वेबसाइट चलने और अंतिम तिथि बढ़ने के बाद आवेदकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके लिए डाक विभाग ने फीस जमा करने के लिए बिजनौर समेत अलग-अलग स्थान पर आठ काउंटर बनाए थे, लेकिन पिछले तीन-चार दिन से फीस जमा होने वाली वेबसाइट पर लोड अधिक होने के कारण वह चल नही पा रही थी। इसको लेकर आवेदक काफी परेशान थे। नूरपुर के युवक अनुज ने इसकी शिकायत पीएमओ के पोर्टल पर भी की थी। साथ ही अधिकारियों को समस्या का पता चलते की उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया था। बुधवार को बिजनौर के मुख्य डाकघर में दोपहर में वेबसाइट चलने पर करीब 150 आवेदकों ने फीस जमा भी कर दी है। आवेदकों ने परेशानी को देखते हुए डाक विभाग ने अंतिम तिथि बढ़ाकर एक दिसंबर कर दी है। अब आवेदक एक दिसंबर तक फार्म की फीस जमा कर सकते है। मुख्य डाक अधीक्षक एससी वर्मा ने बताया कि आवेदकों की परेशानी देखते हुए विभाग ने अंतिम तिथि के दो दिन बढ़ा दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed