फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ट्रेन की चपेट में आकर मूकबधिर बालक मरा

ट्रेन की चपेट में आकर मूकबधिर बालक मरा

Wed, 29 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर मूकबधिर बालक मरा
चंदक । ट्रेन की चपेट में आकर मूक बधिर बालक का मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक अप लाइन पर पेट्रोलिंग कर रहे मगन सिंह ने नहर के पुल के पास सिग्नल पोल के पास शव पडे़ होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। पुलिस को इस बारे में बताया गया। मंडावर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे । शव की तलाशी के दौरान मृतक के हाथ पर सूरज डेरिया खुदा हुआ मिला । गांव डेरिया में यह सूचना दी गई । मृतक की पहचान सूरज (12) पुत्र तुलाराम निवासी बाखरपुर थाना कोतवाली शहर बिजनौर के रुप में हुई । परिजनों ने बताया की मृतक मानसिक रूप से कमजोर और मूक बधिर था । करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी मां की मौत हो गई थी। तब से सूरज अपनी बुआ के घर डेरिया में रहता था। सूरज अक्सर बिना बताए घर से चला जाता था। एक दिन पूर्व से वह लापता था । लोगों का मानना है कि वह रेलवे ट्रैक पर घूमते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed