{"_id":"59bad5db4f1c1b30688b498d","slug":"201505416667-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षक निलंबित
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा। आरएसपी इंटर कॉलेज के छात्र निखिल की मौत के मामले में प्राथमिक जांच में दो शिक्षकों को दोषी पाया गया है। दोनों शिक्षकों पर गाज गिर गई है। दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को भेजी जाएगी।
कक्षा नौ के छात्र निखिल ने कुछ दिन पहले जहर खा लिया था। मुरादाबाद में उपचार के दौरान निखिल की मौत हो गई थी। निखिल के परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर निखिल का उत्पीडन करने का आरोप लगाया था। निखिल के पिता सुनील कुमार का आरोप है कि शिक्षकों ने निखिल की सभी के सामने बुरी तरह पीटा था। इससे निखिल अपमानित महसूस कर रहा था। इस मामले में डीआईओएस राजेश कुमार ने एक जांच समिति बनाई है। जांच समिति के सामने स्कूल प्रशासन ने उसके पिता पर ही छात्र की पिटाई करने का आरोप लगाया था। स्कूल प्रशासन द्वारा भी मामले की अपने स्तर से जांच कराई गई थी। जांच में शिक्षक रघुवीर सिंह व जितेंद्र सिंह को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया गया है। हालांकि दोनों शिक्षक कक्षा 11 व 12 को ही पढ़ाते हैं। स्कूल प्रबंधक कुंवर राणा प्रताप सिंह ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में अभी डीआईओएस द्वारा भी जांच कराई जा रही है। स्कूल प्रशासन द्वारा शिक्षकों को निलंबित करने की सूचना शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय को भेजी जाएगी। प्रबंधक कुंवर राणा प्रताप सिंह ने दो शिक्षकों को निलंबित करने की पुष्टि की है।